फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two crore reward for beheading cm yogi moradabad police filed a case interrogation of two people

UP: सीएम योगी को धमकी देने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल, घोषित किया गया दो करोड़ का इनाम, अज्ञात पर मुकदमा

Sun, 21 Aug 2022 05:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 05:23 PM IST
सार


मैसेज को देखने के बाद पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। फेसबुक एकाउंट आत्म प्रकाश पंडित का दिखाई दे रहा था। पुलिस ने आत्म प्रकाश पंडित को बुलाकर पूछताछ की। आत्म प्रकाश का कहना था कि उसने ऐसा मैसेज अपलोड नहीं किया है। 

विज्ञापन
two crore reward for beheading cm yogi moradabad police filed a case interrogation of two people
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर काटने पर दो करोड़ के नकद इनाम देने मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैसेज मुरादाबाद पुलिस के पेज से वायरल हुआ है, जो कि आत्म प्रकाश पंडित के फेसबुक आईडी से भेजा गया है। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल वायरल मैसेज की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मुरादाबाद पुलिस के पेज पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखने की जानकारी मिलने पर आरएसएस की महिला कार्यकर्ता आयुषि माहेश्वरी ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर पर टैग कर अवगत कराया। मैसेज को देखने के बाद पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। मैसेज भेजने वाले का नाम आत्म प्रकाश पंडित दिखाई दे रहा था। सिविल लाइंस पुलिस ने हरथला निवासी आत्म प्रकाश पंडित सहित दो लोगों को थाने में बुलाकर पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश किया। 
विज्ञापन


आत्म प्रकाश ने दावा किया है कि उसने मुख्यमंत्री के बारे में ऐसा कोई मैसेज अपलोड नहीं किया है। आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व ने उसके फेसबुक अकाउंट को हैक कर पुलिस का फर्जी पेज बना लिया है। पूछताछ के बाद एसएसपी ने तत्काल सिविल लाइंस पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार की रात हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 153, 505 (2) एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसएसपी ने जांच साइबर सेल को सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक हेडक्वार्टर से मांगा गया डॉटा
एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि यह मैसेज आत्म प्रकाश ने अपलोड नहीं किया है। इस मामले में विस्तृत जानकारी फेसबुक हेडक्वार्टर से मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा कि किसने इस प्रकार का आपत्तिजनक मैसेज अपलोड किया है। इसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पूरे प्रकरण की जानकारी एसएसपी ने लखनऊ के डीजीपी सहित अन्य आला अधिकारियों को भी दी है। 


ऐसा है फेसबुक एकाउंट
आत्मप्रकाश पंडित की आईडी से बनी इस फेसबुक कवर प्रोफाइल पर मुरादाबाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का फोटो भी अपलोड किया गया है। एक अन्य पोस्ट में पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ पोस्ट में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भी फोटो अपलोड किया गया है। पोस्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर काटने पर दो करोड़ का इनाम घोषित किया गया है। फेसबुक अकाउंट बनाने वाले युवक आत्मप्रकाश पंडित ने खुद अपने अकाउंट की जांच कराने की पुलिस से मांग की है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुरादाबाद पुलिस का फर्जी पेज बनाकर किसी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज अपलोड किया है। आत्म प्रकाश का दावा है कि किसी ने उसका अकाउंट हैक किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed