{"_id":"69a5f3259d66f2a4a20f2275","slug":"two-brothers-were-beaten-up-for-protesting-against-abusive-language-a-report-was-filed-against-three-others-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-111062-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गाली देने का विरोध करने पर दो भाईयों को पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गाली देने का विरोध करने पर दो भाईयों को पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 03 Mar 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। मंगूपुरा गांव में गाली देने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों को पीटकर घायल करने के आरोप में तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगूपुरा गांव निवासी कृष्ण सिंह की पत्नी कुसुम की ओर से सोमवार सुबह थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार देर शाम आठ बजे वह अपने घर से पशुशाला की ओर जा रही थी तभी विरोधी पक्ष के बॉबी, नीटू और भीमसैन तीनों सगे भाई पुरानी रंजिश के चलते उसे रोककर गाली देने लगे। गाली देने का विरोध करने पर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर जब उसके देवर खजांची और जेठ मित्रपाल बचाने आए तब उन दोनों को भी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान अन्य राहगीरों के आ जाने पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन