फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two brothers died by drowning in Gangan river

Moradabad: गांगन नदी में नहाते वक्त हादसा, दो सगे भाईयों की डूबकर हुई मौत; अस्पताल लेकर दौड़े परिजन

Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
सार

गांगन नदी में डूबकर दो भाइयों की मौत हो गई। कटघर के मछरिया गांव का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Two brothers died by drowning in Gangan river
दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में सोमवार शाम गांगन नदी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में नहाने गए थे। परिजन ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को जिंदगी की आस में अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कटघर के मछरिया गांव में पवन कुमार का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी प्रीति, तीन बेटे देव (14), लविश (10), रितिक  और एक बेटी रागिनी है। पवन कुमार खेतीबाड़ी के साथ ही मजदूरी भी करते हैं। पवन का बड़ा देव कक्षा आठ और दूसरे नंबर का बेटा लविश चौथी कक्षा में पढ़ता था। सोमवार शाम देव और लविश अन्य बच्चों के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गांगन नदी में नहाने चले गए थे। 
विज्ञापन


परिवार के लोग सोच रहे थे कि दोनों भाई खेत पर घूमने गए हैं। करीब चार बजे दोनों भाई गांगन नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान दोनों भाई खाई में चले गए। इस दौरान दोनों भाई डूबने लगे। दोनों ने बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आस पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े। वह देव और लविश को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गांव से अन्य ग्रामीण परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया। परिजन बच्चों को लेकर करूला स्थित निजी अस्पताल में पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शवों को लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस गांव गांव पहुंच गई और परिवार के लोगों ने हादसे की जानकारी ली। थाना प्रभारी राजेश सौलंकी ने बताया कि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed