फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two Bilari SIM card sellers booked for cyber fraud

Moradabad News: साइबर धोखाधड़ी में बिलारी के दो सिम विक्रेताओं पर केस

Mon, 03 Nov 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two Bilari SIM card sellers booked for cyber fraud
बिलारी। पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के आदेश पर साइबर धोखाधड़ी की जांचोपरांत बिलारी पुलिस ने दो सिम विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरोगा अमित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि डीआईजी साइबर क्राइम के द्वारा 303 संदिग्ध सिम पॉस जांचोपरांत विधि कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने डॉट दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में साइबर धोखाधड़ी में संचालित हो रहे सिम कार्ड की पहचान कर सिम विक्रेताओं की सूची टीएसपी द्धारा साइबर पुलिस पोर्टल पर अपलोड कराई जिसमें सिर पॉस की जांच की गई तो पता चला कि दो अलग अलग पॉस कोड बिलारी के मोहल्ला अंसारियान निवासी इमरान और रामबाबू के नाम है जिसको काफी संख्या में सिम कार्ड आवंटित किए गए हैं।आरोप है कि इन दोनों पॉस द्धारा संगठित रूप से फर्जी तरीके से सिम कार्ड संचालित कर साइबर धोखेबाजों को भारत में साइबर अपराध करने के लिए बेचे हैं। उपरोक्त मोबाइल नंबरों के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज हैं जिनका उपयोग आमजन मानस के साथ वित्तीय साइबर अपराध धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed