फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two bikes collided, youth killed, three injured including girl

आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत, मासूम समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, youth killed, three injured including girl
संभल। निकाह की खरीद के लिए जा रहे युवक की मोहम्मदपुर टांडा चौकी के निकट बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरौली चौकी के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी साबिर के 26 वर्षीय पुत्र नसीम के निकाह की तारीख शुक्रवार को तय होनी थी। इसलिए युवक शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब निकाह के सामान की खरीदारी करने के लिए बाइक से संभल जा रहा था। संभल-चंदौसी मार्ग पर मोहम्मदपुर टांडा चौकी के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नसीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हयातनगर थाना क्षेत्र के निवासी आरिफ, उनकी पत्नी फराह और एक साल की मासूम आरिफा घायल हो गई। राहगीरों की मदद से पुलिस नसीम और दूसरी बाइक पर सवार दंपती व उनकी घायल बेटी को लेकर संभल के जिला अस्पताल पहुंची। यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed