{"_id":"65021efaecafa49a270bc806","slug":"two-bikes-collided-on-the-highway-one-dead-four-injured-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-967-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे पर दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे पर दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरीखेड़ा गांव के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार राहुल (30) पुत्र रामकिशोर निवासी गांव करसरा थाना बिलारी की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
राहुल देवरी पेपर मिल में राजमिस्त्री काम करता था। बुधवार दोपहर वह बाइक से गांव के ही वीरेश और विजयपुर निवासी राजू के साथ बाइक से मिल में जा रहा था। तीनों इब्राहिमपुर टोल प्लाजा और अमरपुरकाशी के बीच पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर हाईवे पर आए तो बिलारी की ओर से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में राहुल, वीरेश, राजू और दूसरी बाइक सवार सत्यम सिंह और देव शर्मा घायल हो गए। थाना सोनकपुर के नगलिया शाहपुर गांव निवासी सत्यम व रामपुर के सैफनी निवासी देव दोनों चंदौसी स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी कर रहे हैं। दोनों बिलारी से चंदौसी जा रहे थे। पांचों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां राहुल की मौत हो गई।
राहुल के परिवार में पिता रामकिशोर, पत्नी अंजलि, बेटा हैप्पी आठ वर्ष और बेटी पूजा तीन वर्ष है। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उधर सत्यम के अलावा किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।