{"_id":"627044f8b5204e10f13bc7a6","slug":"two-bike-riding-friends-shot-in-a-dispute-over-money-transaction-city-news-mbd4267321178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन के विवाद में बाइक सवार दो दोस्तों को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन के विवाद में बाइक सवार दो दोस्तों को गोली मारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में सोमवार दोपहर हाईवे पर रुपयों के लेनदेन के विवाद में बाइक सवार दो दोस्तों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एक घायल ने अपने तहेरे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से घायल हुए गबरू (35) और उसका दोस्त रियासत हुसैन(37) उर्फ मुखिया मूंढापांडे के वीरपुर बरियार उर्फ खड़क निवासी हैं। गबरू ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में गलशहीद के सीधी सराय में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है। उसने अमरोहा के जोया निवासी अपने तहेरे भाई इबरान से हसनपुर में सात साल पहले 29.40 लाख रुपये में एक प्लाट खरीदा था। इस प्लाट को खरीदने के लिए गबरू ने अपने गांव की जमीन बेच दी थी। इबरान और उसके पिता अब्दुल रहमान को 29 लाख रुपये दे दिए थे। चार माह बाद रजिस्ट्री करानी थी और उसी दिन बाकी चालीस हजार रुपये देना तय किया गया था। गबरू का कहना है कि सात साल बीतने के बाद भी प्लाट का बैनामा नहीं कराया गया। गबरू ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले पता चला है कि इबरान ने वह प्लाट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। अब गबरू ने रुपयों के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इबरान की पाकबड़ा में ट्रक मरम्मत की दुकान है। उसने सोमवार दोपहर रुपये देने के लिए गबरू को पाकबड़ा बुलाया था, लेकिन इबरान ने फिर से बहाना बना लिया और रुपये देने से इनकार कर दिया। सोमवार दोपहर करीब दो बजे गबरू और उसका साथी रियासत उर्फ मुखिया बाइक से लौट रहे थे। कटघर थानाक्षेत्र में पुराने टोल प्लाजा के पास अचानक से पीछे से दो बाइकें आईं। जिस पर चार लोग सवार थे। एक बाइक आगे निकल गई। गबरू का कहना है कि पिछली बाइक पर इबरान और उसका साथी सवार थे। इसी दौरान बाइक सवार इबरान और उसके साथी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पैर में गोली लगने से गबरू और उसका साथी घायल हो गए। वह सड़क पर ही बाइक समेत गिर गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। राहगीरों ने घायलों को पड़ा देखा तो पुलिस और 108 नंबर पर कॉल कर ली। घायलों को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल आ गए। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर इबरान और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।