फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two bearth reserve in sleeper coaches for disabeled persons

विकलांग यात्रियों के लिए स्लीपर कोच में आरक्षित होंगी दो बर्थ

Wed, 02 Dec 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 02 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
two bearth reserve in sleeper coaches for disabeled persons
रेलवे विकलांग यात्रियों को विशेष सहूलियत देने जा रहा है। विकलांग कोटे से रियायत पर सफर करने वालों के लिए स्लीपर कोच में सीट आरक्षित की जाएंगी। जिसमें विकलांग के साथ ही उसके सहायक के लिए भी सीट आरक्षित होगी। यह सहूलियत 22 दिसंबर से मिलना शुरू होगी।
विज्ञापन




ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे की ओर से विकलांग, सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए विशेष सुविधा दी थी। जिसके तहत उन्हें लोअर और मिडिल बर्थ ही आवंटित की जाती है। अब विकलांगों के लिए सहूलियत में इजाफा किया गया है। रेल मंत्रालय ने आरक्षण के नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन



जिसके तहत स्लीपर क्लास में रियायती टिकट पर सफर करने वाले शारीरिक रूप से अक्षम यात्री के लिए दो सीट आरक्षित की जाएंगी। इस आरक्षण के तहत वे विकलांग यात्री जिन्हें सहायक के साथ यात्रा करनी पड़ती और दूसरे जिनका सहायक वैकल्पिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहायक के साथ सफर करने वाले के लिए नीचे और मध्य की बर्थ दी जाएंगी। इसी प्रकार से जिनको सहायक की आवश्यकता नहीं है उनके लिए मध्य की सीट आरक्षित की जाएगी। हर कोच में दो सीटें आरक्षित रहेंगी। इस बदलाव के साथ कुछ शर्तें जोड़ी गई हैं। यह व्यवस्था 22 दिसंबर से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed