फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two bearings of Ramganga bridge slipped, traffic will be closed

Moradabad News: रामगंगा पुल की दो बियरिंग खिसकीं, बंद होगा ट्रैफिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Two bearings of Ramganga bridge slipped, traffic will be closed
मुरादाबाद। रामगंगा पुल के दो पिलरों की बेयरिंग खिसकने से खतरा बढ़ गया है। लोनिवि ने सुरक्षा के लिए डीएम को पत्र भेजकर वाहनों के आवागमन को बंद करने का अनुरोध किया है। वहीं पुल के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को मुंबई से विशेषज्ञों की टीम आएगी।
विज्ञापन

डियर पार्क के नजदीक रामपुर रोड पर रामगंगा नदी पर आवागमन के लिए 1960 में पुल का निर्माण किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने पुल की जांच की तो पाया कि पिलर संख्या सात और ग्यारह की बेयरिंग अपने स्थान से खिसक गई हैं। इसके चलते पुल हिल नहीं रहा है। सामान्य तौर पर वाहनों के आवागमन पर पुल हिलना चाहिए, लेकिन बेयरिंग खिसकने के कारण ऐसा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

बेयरिंग की गैपिंग बढ़ने पर मशीन से भी जांच की गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। इस मामले में पुल का निरीक्षण करने के लिए मुंबई के आईआईटी के विशेषज्ञ डॉ. गोपाल राय की टीम को बुलाया गया है। शुक्रवार को टीम आएगी। टीम सभी पिलरों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसी आधार पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेंजेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर वाहनों के आवागमन को बंद करने के लिए डीएम अनुज सिंह को पत्र भेजा है। डीएम शीघ्र ही पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर आवागमन बंद करने का निर्णय लेंगे। भारी वाहनों के साथ हल्के वाहनों का आवागमन भी बंद किए जाने की संभावना है।
दो पुलों के बंद होने से बिगड़ जाएगी यातायात व्यवस्था
गांगन पुल के बाद रामगंगा पुल पर आवागमन बंद होने से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाएगी। रामगंगा पुल से प्रतिदिन 23 हजार वाहनों का आवागमन होता है। शहर में उत्तराखंड, ठाकुरद्वारा और बरेली की तरफ से आने वाला सबसे सुलभ मार्ग यही है। इस मार्ग पर फोर लेन जैसा वाहनों का दबाव है। दिल्ली रोड पर बने गांगन पुल को पहले ही बंद किया जा चुका है, हालांकि, यहां पहले ही नया पुल बन चुका है, लेकिन रामगंगा पुल बंद होने से पंडित नगला बाईपास मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर शहर में आना होगा।

50 साल पुराने पुलों की जांच में मिली गड़बड़ी
शासन ने 50 साल पुराने पुलों की जांच कर लोनिवि से रिपोर्ट मांगी थी। इसी अभियान के तहत अधीक्षण अभियंता ने जिले के सभी पुलों की जांच करनी शुरू की है। इसके बाद गांगन और रामगंगा पुल की स्थिति के बारे में पता चल सका। जांच के दौरान अभी अन्य पुलों में भी गड़बड़ी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article