फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two arrested including illegal liquor history sheeter making in ruins

खंडहर में बना रहे अवैध शराब, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including illegal liquor history sheeter making in ruins
कटघर थानाक्षेत्र में एक खंडहर में अवैध शराब बना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अवैध शराब, क्यूआर कोड और एक स्पार्कियो कार बरामद की है। पुलिस इनके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने बताया कि वह काशीपुर स्थित आईजीएल कंपनी के चालक से ईएनए खरीदते थे।
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि काशीपुर चौकी क्षेत्र में लाल धाम मंदिर के पास एक खंडहर में कुछ लोग अवैध शराब तैयार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने दबिश दी तो खंडहर के बाहर एक स्कार्पियो कार खड़ी थी। टीम खंडहर में पहुंची तो दो व्यक्ति वहां मौजूद थेे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम राम सिंह सैनी बताया है वह भगतपुर के निवाड़ खास गांव निवासी है। आरोपी राम सिंह भगतपुर से हिस्ट्रीशीटर है। जबकि दूसरा आरोपी रिंकू ठाकुर निवासी डिलारी थानाक्षेत्र के दौलारी गांव निवासी है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड के काशीपुर स्थित आईजीएल कंपनी के चालक शाहिद से ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल) खरीदकर शराब तैयार करते थे। इसके खाली बोतल और क्वार्टर में भरकर उस पर नकली क्यूआर कोड चस्पा करके कुंदरकी थानाक्षेत्र के डोमघर निवासी नरेश को बेचते हैं। नरेश इन्हें असली की तरह बेचता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर खाली बोतल, अवैध शराब, क्यूआर कोड व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed