फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two arrested for duping people by ordering batteries over phone

Moradabad News: फोन पर ऑर्डर देकर बैटरियां ठगने वाले दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for duping people by ordering batteries over phone
मुरादाबाद। फोन पर ऑर्डर देकर बैटरियां ठगने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच बैटरियां भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी अमरोहा के रहने वाले हैं। दोनों दुकानदारों से बैटरियां ठगने के बाद उन्हें दिल्ली और राजस्थान में बेचते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गलशहीद थाने में गांधी नगर निवासी सुमित चावला ने 20 जुलाई को केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वह बैटरी बेचने का व्यापार करते हैं। फोन पर एक व्यक्ति ने छह बैटरियां का ऑर्डर दिया था। ठग ने ठेले वाले से पांच बैटरियां एक स्थान पर उतारवा ली और एक बैटरी दूसरे स्थान पर उतारने के बाद पैसे देने के लिए कहा था। इसके बाद ठग मोबाइल बंद कर फरार हो गए। गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के जरिये अमरोहा के चौकी वासुदेव निवासी अरशद ताहा और अमरोहा के मोहल्ला बाजार रज्जाक निवासी जमाल सरदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पांच बैटरियां बरामद की गई हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह फोन पर ऑर्डर देकर बैटरियां ठग लेते हैं और उन्हें दिल्ली राजस्थान में बेच देते हैं। पुलिस ने बुधवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed