फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two arrested for conspiracy to spoil the atmosphere of the city

शहर का माहौल खराब करने की साजिश के आरोप में दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for conspiracy to spoil the atmosphere of the city
संभल। कोतवाली पुलिस ने शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी प्रिटिंग प्रेस चलाता है। एक नामजद और दो अज्ञात मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस तलाश कर रही है। इन लोगों ने दो दिन पूर्व शहर में जगह-जगह नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टर चस्पा किए थे। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है कि कितने और लोग इस में शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नूपुर शर्मा ने पैगंबर ए आजम नबी पाक की शान में गुस्ताखी की थी। इसी क्रम में दो दिन पहले पोस्टर चस्पा किए गए थे और इन पोस्टरों में आपत्तिजनक बातें भी लिखी हुई थीं। इससे माहौल खराब होने का अंदेशा था। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को वायरल वीडियो मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हातिम सराय निवासी कासिम अली और पंजू सराय निवासी हाफिज हिलाल रजा नूरी को गिरफ्तार किया है। हस्सान रागिब और दो अज्ञात की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने बताया कि शहर में कई जगह आरोपियों ने आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा किए थे। इन पोस्टरों से माहौल खराब करने की साजिश थी। वीडियो की जानकारी आने पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed