{"_id":"6261b0ca3f8e396e460d77d3","slug":"two-accused-of-laborer-s-murder-arrested-thakurdwara-news-mbd425525122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत मालिक ने शराब और नमकीन मंगवाने के लिए कॉल रिसीव नहीं करने पर मजदूर की गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उनको जेल भेज दिया गया।
कोतवाली के ग्राम बादरझल्ला के जंगल में मजदूर रिंकू कुमार उर्फ सिंकू का शव बुधवार सुबह गांव के अमित कुमार के खेत के पास पड़ा मिला था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि अमित कुमार सुबह रिंकू को खेत पर सिंचाई के लिए ले गया था। रिंकू के भाई सोमपाल की तहरीर पर पुलिस ने अमित कुमार, अनुज कुमार पुत्र हरी सिंह और गौतम पुत्र बलबीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमित कुमार और उसके दोस्त गौतम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों से रिंकू का मोबाइल और गला घुटने में प्रयुक्त टी-शर्ट बरामद की है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि सिंचाई कार्य पूर्ण होने पर रिंकू खेत से घर चला गया था। उन्होंने शराब और नमकीन मंगवाने के लिए रिंकू को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं की थी। लिहाजा वे स्वयं ही शराब और नमकीन लेकर आए। जब शराब पी चुके थे तो रिंकू खेत पर पहुंचा। उसको देख कर उनका गुस्सा बढ़ गया और अपशब्द कहे। जिसका रिंकू ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट के बाद टी-शर्ट से दोनों ने गला घोट कर हत्या कर दी और लाश को पास ही खेत में डाल दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।