फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused arrested in stone pelting in election dispute

चुनाव के विवाद में हुए पथराव में दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in stone pelting in election dispute
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद व पथराव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव नरखेड़ा में बुधवार को चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों ओर से पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट की गई। इसके बाद एक-दूसरे को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थर भी बरसाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एक पक्ष के आफताब ने गांव के ही मोहम्मद हसन और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जबकि दूसरा केस मोहम्मद हसन ने दर्ज कराया था, इसमें आफताब और अन्य को आरोपी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि गुरुवार को दरोगा अर्जुन त्यागी ने पुलिस टीम के साथ मोहम्मद हसन और आफताब को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed