फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Twitter account of Moradabad Police hacked, 70 tweets made in one hour

मुरादाबाद पुलिस का ट्विटर एकाउंट हैक, एक घंटे में किए 70 ट्वीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Twitter account of Moradabad Police hacked, 70 tweets made in one hour
मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने मुरादाबाद पुलिस का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया। हैकर ने एक घंटे के अंतराल में ही 70 से ज्यादा ट्वीट किए। आरोपियों ने नामी कंपनी व उनके मालिकों को भी ट्वीट व लिंक भेजे। ट्विटर एकाउंट हैक होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अफसरों ने ट्विटर ऑफिस में संपर्क कर एकाउंट रिकवर करा लिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद की पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस नाम से ट्विटर पर एकाउंट बना रखा है। जिसे सोशल मीडिया सेल संचालित करता है। इस पर मुरादाबाद जनपद के सभी थानों के गुडवर्क, अखबारों में प्रिंट होने वाली खबरों की कॉपी समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां और अफसरों के निरीक्षण के फोटो पोस्ट किए जाते हैं। सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने अन्य अफसरों के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया था। रात करीब नौ बजे सोशल मीडिया सेल की ओर से मुरादाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से निरीक्षण के फोटो पोस्ट किए गए थे। इसके बाद साइबर अपराधियों ने पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। करीब एक घंटे में हैकर ने 70 से ज्यादा ट्वीट किए। आरोपी ने कई नामी कंपनी और उनके मालिक को भी टैग किया गया। हैकर ने एक लिंक भी शेयर किया। हालांकि इस लिंक को खोलने पर असुरक्षित लिंक की चेतावनी आ रही थी।
विज्ञापन

हैकर की इस हरकत की वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने ट्विटर ऑफिस से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने अपना अकाउंट रिकवर कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हैकर ने पुलिस का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया था। ट्विटर ऑफिस संपर्क कर एकाउंट रिकवर कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed