फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tweet to PM and CM for file chargesheet aginst sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा केस : पीएम और सीएम को ट्वीट कर पीड़ित ने की चार्जशीट लिखवाने की मांग

Sat, 09 May 2020 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
tweet to PM and CM for file chargesheet aginst sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : एएनआई

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने वाले मैनेजर ने पीएम और सीएम को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने मुरादाबाद पुलिस पर आरोप लगा है कि चार्जशीट नहीं लगा रही है। पीड़ित ने लिखा है कि वह रोज पीएम और सीएम को इस मामले में ट्वीट करता रहेगा।

विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा ने इंवेंट मैनेजर है। 22 फरवरी 2019 में कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। प्रमोद ने दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित कराया था। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया था। इसके लिए प्रमोद ने 29 लाख रुपये का भुगतान किया था। लेकिन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं।
विज्ञापन


इस मामले में कटघर पुलिस ने पंद्रह माह बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं की है। उसने पुलिस अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहीं से कोई राहत नहीं मिलने पर अब कार्रवाई के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ, डीजीपी हितेंद्र अवस्थी व एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र को ट्वीट मुरादाबाद पुलिस की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि वह हर रोज फेसबुक और ट्वीट पर शिकायत करेगा। सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि लॉक डाउन के चलते इस मामले में थोड़ी देरी हुई है। अधिकारियों के निर्देश पर केस में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed