फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tuition teacher molested 10th class student

Moradabad News: ट्यूशन टीचर ने दसवीं की छात्रा से की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tuition teacher molested 10th class student
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्यूशन टीचर ने दसवीं की छात्रा से छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने घर पहुंच कर मां बाप को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी इस साल 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। बेटी रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी नीरज शर्मा के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। टीचर नीरज शर्मा बेटी पर बुरी नजर रख रहा था। बेटी ने शुरुआत में नजरअंदाज किया लेकिन आरोपी की हरकतें बढ़ती गईं। 30 सितंबर को तो हद ही हो गई। रात करीब पौने आठ बजे छात्रा ट्यूशन पढ़ने के बाद बाहर निकलने लगी। इसी दौरान आरोपी टीचर नीरज शर्मा ने छात्रा को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। छात्रा बुरी तरह से घबरा रही थी। मां-बाप के पूछताछ करने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article