फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TTE dismissed accused of rape in train

ट्रेन में बलात्कार का आरोपी टीटीई बर्खास्त

Fri, 10 Jun 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
TTE dismissed accused of rape in train
रेप
आलाहजरत एक्सप्रेस में महिला के साथ बलात्कार के आरोपी टीटीई रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया। सीनियर डीसीएम ने गुरुवार को आरपीएफ से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की। 29 मई को हापुड़ और गाजियाबाद के बीच ट्रेन के एसी सेकेंड कोच में घटना हुई थी। रामपुर में तैनात टीटीई रवि मीणा निवासी ब्रह्मवाड़ा जयपुर 29 मई को ड्यूटी खत्म करने के बाद जयपुर जाने के लिए आलाहजरत एक्सप्रेस में चढ़ा था। घर जाने के लिए रवि छुट्टी लेकर निकला था।
विज्ञापन


इसके बावजूद उसने ट्रेन में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उसने जयपुर की रहने वाली महिला को बिना टिकट पकड़ा। आरोप है कि बिना टिकट होेने के कारण डरा धमकाकर उसके साथ ट्रेन के एसी सेकेंड कोच में हापुड़ से गाजियाबाद के बीच रेप किया।  महिला ने जयपुर पहुंचकर जीआरपी में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जयपुर जीआरपी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर केस गाजियाबाद ट्रांसफर कर दिया। गाजियाबाद जीआरपी ने रिपोर्ट मिलने के बाद एक जून को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


टीटीई की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद सीनियर डीसीएम ने उसे निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही विभागीय जांच भी कराई। जिसमें उसके खिलाफ कई और शिकायतें आईं। उसके खिलाफ पहले से ही एसएफ फाइव (रेलवे की भाषा में एक तरह की सजा) की संस्तुति थी। जिसमें दंड के तौर पर रिमूवल तक का प्रावधान है। सीनियर डीसीएम ने आरपीएफ की रिपोर्ट के आधार पर उसे बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दर्ज हैं कई शिकायत
रवि मीणा की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। रवि को पिता की जगह नौकरी मिली थी। नजीबाबाद में महिला से टिकट चेकिंग के दौरान छेड़छाड़ की शिकायत हुई थी। जिसमें उसे निलंबित कर दिया गया। इसी प्रकार की कई और शिकायतें आईं। कुछ महीने पहले ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद रामपुर जाते समय ट्रेन में चेकिंग करना शुरू कर दिया और लोगों से जमकर वसूली की। जिसकी शिकायत जीआरपी से की गई। जीआरपी इंस्पेक्टर ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट वाणिज्य विभाग को भेजी गई। इसी प्रकार की से सरकारी धन के दुरुपयोग की भी शिकायत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed