{"_id":"6a17595ebf18270c90077065","slug":"tte-beaten-for-asking-for-ticket-accused-snatched-purse-and-id-card-and-fled-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-912000-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टिकट मांगने पर टीटीई को पीटा, पर्स और आईकार्ड छीनकर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टिकट मांगने पर टीटीई को पीटा, पर्स और आईकार्ड छीनकर भागे आरोपी
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान टीटीई के साथ मारपीट की गई। बिना टिकट यात्रा कर रहे तीन युवकों ने टिकट मांगने पर टीटीई को पीट दिया और उनका पर्स व रेलवे आईकार्ड छीन लिया। शाहजहांपुर आउटर पर दो आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। मामले में जीआरपी मुरादाबाद ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार देर रात मुरादाबाद के चंद्रनगर निवासी टीटीई अशोक कुमार मीना की ड्यूटी लखनऊ से मुरादाबाद तक थी। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह ट्रेन के स्लीपर कोच एस-5 में टिकट चेक कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक गेट के पास खड़े होकर यात्रा करते मिले। पूछने पर युवकों ने जनरल टिकट होने की बात कही, लेकिन टिकट नहीं दिखा सके। टीटीई ने नियम के अनुसार जुर्माने के साथ टिकट बनवाने को कहा तो तीनों युवक भड़क गए।
आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए टीटीई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनका पर्स, रेलवे आईकार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। पर्स में नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य कागजात रखे थे। इस दौरान एक आरोपी चंद्रप्रकाश को टीटीई ने पकड़ लिया। घटना से कोच में अफरा-तफरी मच गई। टीटीई के मुताबिक शाहजहांपुर आउटर पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही दो अन्य आरोपी नीचे कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन
चंद्रप्रकाश के खिलाफ जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की है। टीटीई ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद रात में कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मेडिकल कराया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई। टीटीई ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी आईकार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन कर धमकी दे रहे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घटना शाहजहांपुर क्षेत्र की होने के कारण केस वहां स्थानांतरित किया जाएगा। उधर, नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने घटना पर नाराजगी जताई है। यूनियन के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कि ड्यूटी के दौरान टीटीई के साथ मारपीट जैसी गंभीर वारदात हुई, लेकिन रात में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो अन्य आरोपी भी पकड़े जा सकते थे। यूनियन ने रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।