फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TTE arrested in illegale erning

यात्रियों से वसूली में फर्जी टीटीई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
TTE arrested in illegale erning
मुरादाबाद। काठगोदाम से दिल्ली के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों से वसूली करने के आरोप में फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार दोपहर बाद जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। सोमवार को संपर्क क्रांति काठगोदाम से दिल्ली जा जा रही थी। ट्रेन के सी-2 कोच में फर्जी टीटीई ने यात्रियों के टिकट चेक करने शुरू कर दिए। आरोप है कि उसने यात्रियों को सीट दिलाने के नाम पर अवैध वसूली भी की। इस इस दौरान कोच में टीटीई संसपाल सिंह पहुंच गए। उन से कुछ यात्रियों ने कहा कि उनसे सीट के देने के लिए रुपये लिए गए हैं। टीटीई संसपाल सिंह ने आगे जाकर देखा तो एक व्यक्ति टिकट चेक कर रहा था। पूछताछ में वह खुद को टीटीई बताने लगा। संसपाल ने इसकी शिकायत ट्रेन में तैनात रेलवे पुलिस के जवानों से की। इसके बाद आरोपी फर्जी टीटीई को पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से रेलवे का एंट्री पास मिला है। आरोपी को अमरोहा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। इसके बाद उसे वापस मुरादाबाद लाया गया। इंस्पेक्टर जीआरपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम जौली सक्सेना है। वह शाहजहांपुर के सदर बाजार थानाक्षेत्र के मोहल्ला अंटा चौराहा मकान नंबर 64 निवासी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed