फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck rammed into house after hitting tractor-trolley

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने के बाद दीवार तोड़कर मकान में ट्रक, पांच लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Truck rammed into house after hitting tractor-trolley
मुरादाबाद। मुरादाबाद-संभल रोड पर मैनाठेर थाने के सामने बुधवार सुबह पांच बजे ओवरटेक करते समय बजरी से भरे ट्रक ने सीमेंट की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे दीवार तोड़कर एक मकान में घुस गया। यहां झाड़ू लगा रही महिला ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे में ट्रक और ट्रैक्टर के चालक समेत चार लोग घायल हो गए। इस हादसे से मुरादाबाद-संभल मार्ग पर करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पांच बजे मुरादाबाद-संभल रोड पर मैनाठेर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए सड़के किनारे घर में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। मुरादाबाद की ओर से आ रहा ट्रक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। ट्रक में बजरी भरी थी। हादसे में एक घर में झाड़ू लगा रही मैनाठेर निवासी बिलकीस घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक के केबिन में फंसे संभल के रायसत्ती निवासी चालक आकिल व आमिर को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। दोनों को मुरादाबाद के अस्पताल में भेजा गया है। उधर, मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नरौदा निवासी ट्रैक्टर चालक कुुलवंत सिंह और मजदूर सतवीर सिंह को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर डींगरपुर चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह भी पुलिस के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से पहले ट्रक केबिन में फंसे चालक से बाहर निकाला। हादसे के चलते करीब दो घंटे तक मुरादाबाद-संभल रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि दो वाहनों के सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस को सिर्फ 100 मीटर दूर पहुंचने में लगा एक घंटा

बुधवार सुबह मुरादाबाद-संभल रोड पर हुए हादसे की दूरी मैनाठेर थाने से सिर्फ 100 मीटर ही है। इसके बावजूद पुलिस को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे उसके चालक और हेलपर को बाहर निकाला।






नींद की झपकी से भीषण हादसे की आशंका

मुरादाबाद-संभल रोड पर हुए हादसे की चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। ट्रक ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया था और इसके बाद सड़क किनारे स्थित घरों में जा घुसा। जिससे दो घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, हादसे के वक्त दोनों की वाहनों की गति भी तेज बताया जा रही है।




अनियंत्रित ट्रक से दो घरों को पहुंचा नुकसान
बेकाबू ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत से दो घरों को काफी नुकसान हुआ। हादसे में एक महिला सहित पांच लोग घायल भी हुए है। बताते है कि ट्रक से मजदूर सलीम वारसी और अकबर अली के घरों को नुकसान पहुंचा है। इसमें लिंटर और दीवारें क्षतिग्रस्त हुई है।



फोटो एक से तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article