{"_id":"678fffa6253f194d4c0e53c2","slug":"truck-hits-three-cars-at-crossing-also-breaks-barrier-kanth-news-c-277-1-smbd1007-107125-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक ने क्रॉसिंग पर तीन कारों को मारी टक्कर, बेरियर भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक ने क्रॉसिंग पर तीन कारों को मारी टक्कर, बेरियर भी तोड़ा
Wed, 22 Jan 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। सोमवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तीन कारों में टक्कर मार दी और रेलवे क्रॉसिंग के दोनों बेरियर तोड़ दिए। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 432-बी सोमवार की रात करीब 10:30 बजे ट्रेन गुजरने की वजह से बंद था। जिससे दोनों साइडों में वाहन बेरियर खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नगर की ओर से छजलैट की ओर जा रहा गन्ना ढोने वाला ट्रक तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू हो गया और तीन कारों में टक्कर मार दी। आरोपी चालक एक कार को ट्रक से घसीटता हुआ रेलवे क्रॉसिंग के दोनों बूम तोड़ते हुए दूसरी साइड तक ले गया। हादसे में मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन की 118 सिविल लाइन आवास विकास निवासी कार चालक विनोद कुमार, भूपेंद्र शर्मा, प्रखर शर्मा और गौरव कुमार बाल-बाल बचे। जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बेरियर को कंट्रोल करने वाले इलेक्ट्रोनिक बॉक्सों सहित कई अन्य लोहे के पाइप और खंभे भी उखड़ गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गेटमैन ने इसकी सूचना कांठ स्टेशन मास्टर को दी। जिस पर आरपीएफ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। इस मामले में कार चालक विनोद कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 281, 324(2) और रेलवे एक्ट 1989 की धारा 160 के तहत एफआईआर दर्ज की है।