फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   truck drive trying to accident of police party during road checking

चेकिंग करती पुलिस को ट्रक से कुचलने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
truck drive trying to accident of police party during road checking
मिलक। हाईवे पर चेकिंग को देख ओवरटेक करते ट्रक से पुलिस बाल-बाल बच गई। इस दौरान पुलिस ने 13 किलोमीटर दूर तक पीछा करके चालक को पकड़ा।
विज्ञापन

रामपुर-बरेली की सीमा पर धनेली पूर्वी के पास प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने धानों से लदे हुए ओवरलोड ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की। जिस पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पुलिस को रौंदने की कोशिश की। पुलिस बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन उसने 13 किलोमोटर तक साइड नहीं दी। पुलिस ने रठौंडा चौराहे पर फोन किया। तब यहां पर तमाम भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने यहां पर बैरियर लगाकर पुलिस को चकमा देकर भागने वाले ट्रक को रोक लिया। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। इस बीच पीछे से पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक समेत दो को धर दबोचा और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed