फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck collided with two bike riders on the highway

हाइवे पर फिर हादसा, बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने कुचला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with two bike riders on the highway
मुरादाबाद। गुरुवार दोपहर को हाईवे पर बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामपुर के स्वार कस्बे के मोहल्ला रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय नाजिम दोस्त शहबाज निवासी मोहल्ला चक स्वार के साथ सुबह घर से निकला था। शाहबाज बाइक चला रहा था और नाजिम उसके पीछे बैठा था। दोपहर करीब बारह बजे हाईवे पर सीएनजी पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त शाहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतक नाजिम के चाचा जमील अहमद ने बताया की उनका भतीजा गुरुवार सुबह सात बजे बिना कुछ बताए घर से निकला गया था। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्णा यादव ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed