फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck collided with tree due to drowsiness, driver died

Moradabad News: नींद की झपकी लगने से पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Thu, 31 Jul 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 31 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with tree due to drowsiness, driver died
ठाकुरद्वारा। स्योहारा मार्ग पर नींद की झपकी लगने से ट्रक पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइविंग सीट के बीच फंसे चालक को निकालने में करीब छह घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

बिहार के जनपद छपरा के थाना रिवील गंज के गांव बैजूटोला निवासी संजय उर्फ गुड्डू पुत्र प्रभुनाथ मंगलवार देर रात ट्रक में कोई समान लेकर ठाकुरद्वारा से सुरजननगर की ओर जा रहा था। तभी गांव गुलाब नगर के पास अचानक उसे नींद की झपकी आई और वह ट्रक सहित सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय ट्रक की बॉडी और ड्राइविंग सीट के बीच में फंस गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सुरजननगर पुलिस चौकी ने पहले चालक को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकल सका। चौकी प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि चालक के शव को निकालने के लिए दो हाइड्रा लगाए गए। ड्राइविंग सीट और ट्रक की बॉडी को काटकर संजय का शव निकालने में करीब छह घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि सूचना पर मृतक के परिजन भी वहां पर आ गए। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed