फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck cleaner dies after coming in contact with high tension line

Moradabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक क्लीनर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Truck cleaner dies after coming in contact with high tension line
मंडी धनौरा/ कुआंखेड़ा(अमरोहा)। गांव कुआंखेड़ा में एक बाग से आम लोड करने आए ट्रक क्लीनर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोने लगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम जिला संभल के कुछ लोग ग्राम दौराला के निवासी व्रतपाल सिंह के बाग से आम लोड करने के लिए अपने साथ ट्रक लेकर आए थे। ट्रक में आम की पेटियां लोड करने के बाद चालक जैनुल ओबेदीन निवासी गांव बिछोली जिला संभल व क्लीनर नदीम निवासी ग्राम तुर्तीपार इलहा जिला संभल के साथ बारिश से बचाव के लिए ट्रक पर तिरपाल बांध रहा था। अचानक तिरपाल लगाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। नदीम को जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोग उनको एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नदीम की मौत की सूचना ट्रक चालक द्वारा उसके परिजनों को दी गई। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। नदीम के परिवार में पत्नी शुमायला के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed