फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck and tractor trolley collide in Kundarki, three seriously injured

Moradabad News: कुंदरकी में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Truck and tractor trolley collide in Kundarki, three seriously injured
कुंदरकी। शनिवार देर शाम कुंदरकी बाईपास पर जलालपुर मोड के पास ओवरटेक करते समय ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया निवासी घायल भूरे राजपूत, राजेश दिवाकर और रामचंद्र जाटव है जोकि कुंदरकी क्षेत्र के ही ग्राम फरहेदी में लग्न कार्यक्रम में दान दहेज का सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली कुंदरकी बाईपास पर जलालपुर मोड के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रक को ओवरटेक करते समय भीषण हादसे होना बताया गया है। हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गई जिसके चलते दोनों साइडों से कुछ ही देर में वाहनों की कतारें लग गई लेकिन पुलिस ने मशक्कत कर यातायात को सुचारू कर दिया था। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed