फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Troubled by teasing, student tried to commit suicide

Moradabad News: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की जान देेने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled by teasing, student tried to commit suicide
कुंदरकी (मुरादाबाद)। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर जान देने की कोशिश की। छात्रा का आरोप है कि आरोपी अजयपाल उसे कॉलेज में आते-जाते परेशान करता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के ही एक गांव निवासी छात्रा कुंदरकी थाने में पहुंची। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह क्षेत्र के ही एक कॉलेज में बीए में पढ़ती है। आरोप है कि अजयपाल कॉलेज आते-जाते समय छेड़खानी करता है। तमंचा दिखाकर उसे धमकाता है। बृहस्पतिवार सुबह उसके मोबाइल पर फोन किया। आरोपी उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गई और उसने जान देने की कोशिश की। हालांकि उसकी मां ने उसे बचा लिया और उसे ऐसा आत्मघाती कदम ने उठाने को लेकर समझाया।
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि आरोपी अजयपाल उसकी छोटी बहन को भी फोन कर परेशान करता था। परिजनों ने उसकी छोटी बहन की शादी कर दी है। अब आरोपी उसके जीजा को भी फोन कर धमकी देता रहता है। आरोपी की हरकत से उसकी छोटी बहन और जीजा भी परेशान है। छात्रा ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि आरोपी अजयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed