फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Troubled by power cuts, now trending towards solar energy

Moradabad News: बिजली कटाैती से परेशान, अब साैर ऊर्जा की ओर रुझान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Troubled by power cuts, now trending towards solar energy
मुरादाबाद। बिजली कटौती, गेलत बिल और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों का रुझान अब साैर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए लोग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन कर रहे हैं। अब तक जिले में 29 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट लगवाने के लिए आवेदन किया है। इसमें से 308 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अपने घर में इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगवा भी लिया है।
विज्ञापन

जिले में बिजली के करीब 6.50 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें शहरी उपभोक्ताओं की संख्या लगभग दो लाख है। अधिकांश उपभोक्ता बिजली बिल में गड़बड़ी के चलते अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाते रहते हैं, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता। वहीं, गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से भी लोग जूझते हैं। इसके साथ ही हर महीने बिजली के बिल का भार भी जेब पर पड़ता है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग सोलर प्लांट लगवाने की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी के अनुसार जिले में अब तक 29,034 लोगों ने सोलर प्लांट लगवाने के लिए आवेदन किया है। 308 लोगों ने अपने घर में सोलर प्लांट लगवा भी लिया है। यह सभी शहरी उपभोक्ता हैं। इन्होंने एक किलोवाट से लेकर पांच किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट में परिवर्तित कराया है। इसके लिए इन्हें केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुदान भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

पंजीकरण का तरीकाा
योजना का लाभ लेने वाले बिजली उपभोक्ता को pmsuryaghar.gov.in पर जाकर सोलर प्लांट के लिए आवेदन करना होगा। यह सिर्फ उसी व्यक्ति के नाम होगा, जिसके नाम घरेलू बिजली कनेक्शन होगा। उपभोक्ता ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद upnedasolarroof topportal.com/approvedfirms पर जाकर पंजीकृत वेंडर का चयन कर अपने घर में सोलर प्लांट लगवा सकते हैं।

------------

- इतनी मिल रही है सब्सिडी
क्षमता - कुल लागत (अनुमानित) - केंद्र सरकार की सब्सिडी - राज्य सरकार की सब्सिडी - कुल छूट
1 किलोवाट - 65 हजार - 30 हजार - 15 हजार - 45 हजार
2 किलोवाट - 1.30 लाख - 60 हजार - 30 हजार - 90 हजार
3 किलोवाट - 1.80 लाख - 78 हजार - 30 हजार - 1.08 लाख
4 किलोवाट - 2.40 लाख - 78 हजार - 30 हजार - 1.08 लाख
5 किलोवाट - 2.75 लाख - 78 हजार - 30 हजार - 1.08 लाख

वर्जन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोग आकर्षित हो रहे हैं। इसका लाभ लेने वालों को सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। धीरे-धीरे लोग ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ रहे हैं। - एसके सिंह, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed