फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Troubled by father's harassment, the couple consumed poison, husband died, wife's condition was critical

पिता के उत्पीड़न से परेशान दंपती ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Troubled by father's harassment, the couple consumed poison, husband died, wife's condition was critical
कुंदरकी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरूद्दीन में पति- पत्नी ने जहर खा लिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में पत्नी को इलाज के लिए मुरादाबाद को ले जाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरूद्दीन निवासी कल्लू शाह के 18 वर्षीय बेटे नाजिम की छह माह पहले क्षेत्र के ही ग्राम ताहरपुर से शादी हुई थी। तीन दिन पहले पिता ने नाजिम को किसी बात को लेकर डांट दिया। इसके बाद वह अपने पत्नी मंतशा को साथ लेकर घर से बाहर निकल गया था। बताते हैं कि बुधवार को पति-पत्नी घर लौट आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह फिर से परिवार में गृहकलह के चलते दोनों पति-पत्नी ने जहर खा लिया। बताते हैं कि कुछ देर बाद ही दानों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। परिजन आनन फानन दोनों को डींगरपुर गांव के निजी अस्पताल में लेकर दिखाया तो हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही नाजिम ने दम तोड़ दिया जबकि पत्नी मंतशा को इलाज के लिए पहले जटपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी भी हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार शाम मृतक नाजिम की मां मनीसा बेगम ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और अपने पति पर उत्पीड़न के कथित रूप से आरोप लगाना शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष पवन कुुमार ने बताया कि नाजिम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फॉरेेंसिक टीम ने फुटेज लिए, जानकारी जुटाई
थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरूद्दीन में पति-पत्नी के जहर खाने की घटना से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने गांव पहुंच कर छानबीन की और मृतक की मां से पूछताछ कर जानकारी। वैज्ञानिक सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी कॉल कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने गांव में घटना स्थल पर फुटेज लिए साथ ही परिजनों से भी जानकारी ली है। इस दौरान स्थानीय पुलिस का भी सहयोग रहा। पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जमा रही।

नाजिम की मौत पर पर मां-बहन हुईं बेहाल
जहरीला पदार्थ खाने से जान गंवाने वाले नाजिम के शव पर उसकी मां मनीसा बेगम और इकलौती बहन मुस्कान रोते बिलखते बेहाल थीं। मृतक के अपने पिता के साथ बकरी चराने का काम करता था। उसकी मात्र छह माह पहले धूमधाम से शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नाजिम व्यवहार कुुशल और होनहार था लेकिन गृह कलह के चलते उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं मृतक की पत्नी मंतशा की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed