फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Troubled by eve-teasing, girl stopped going to college

Moradabad News: छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने कॉलेज जाना छोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Troubled by eve-teasing, girl stopped going to college
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र में छेड़खानी से तंग आकर छात्राओं ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। परिजनों के पूछताछ करने पर पीड़िताओं ने आपबीती सुनाई तो वह सन्न रह गए। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटना छजलैट क्षेत्र थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव में इंटर कॉलेज है। इस कॉलेज में आस पड़ोस के कई गांवों की छात्राएं भी पढ़ने आती हैं। बाइक सवार युवक छात्राओं को कॉलेज आते-जाते समय रास्ते में परेशान करते हैं। उनके साथ छेड़खानी व अश्लील कमेंट्स करते हैं। विरोध करने पर आरोपी उन्हें उठाने की धमकी देते हैं। जिससे तंग आकर छात्राओं ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। इनमें से कई छात्राएं पिछले कई दिन से कॉलेज नहीं गईं। जब उनके परिजनों ने छात्राओं से कॉलेज न जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने सारी बात बताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन छजलैट थाने पहुंच गए और पुलिस को पूरी बात बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस टीम कॉलेज पहुंची और उन्होंने आस पास खड़े युवकों को चेतावनी देकर भगा दिया। इसके बाद उस आरोपी को भी हिरासत में ले लिया जिस पर छेड़खानी करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छजलैट आशीष कुमार का कहना है कि इस मामले में पुलिस टीम को भेजा गया था। टीम ने कॉलेज के आसपास घूमने वालों को हिदायत भी की है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed