फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trouble will have to be endured for the entire month, schedule of power cuts issued in the division

Moradabad News: पूरे माह झेलनी होगी परेशानी, मंडल में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Trouble will have to be endured for the entire month, schedule of power cuts issued in the division
मुरादाबाद। भीषण गर्मी में बिजली संकट ने दस्तक दे दी है। अब यूपी पावर सेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एक से 31 मई 2026 तक मुरादाबाद मंडल के जिलों में रोजाना दो घंटे 30 मिनट की बिजली कटौती तय कर दी गई है। यह कटौती तय समय पर की जाएगी, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के उपभोक्ताओं को झटका लगेगा।
विज्ञापन

जारी शेड्यूल के अनुसार मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर, संभल और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में अलग-अलग समय स्लॉट में कटौती होगी। तहसील मुख्यालयों में सुबह सात से साढ़े आठ बजे और दोपहर तीन से चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। वहीं नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह 6:45 से 7:45 बजे तक और दोपहर 2:45 से 4:15 बजे तक कटौती लागू रहेगी।
विज्ञापन

यानी दिन की शुरुआत से ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाएगी और दोपहर की तपिश में भी राहत नहीं मिलेगी। खास बात यह है कि यह कटौती सामान्य व्यवस्था के नाम पर लागू की जा रही है, जबकि पहले से ही कई इलाकों में अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग का कहना है कि यह निर्णय ग्रिड सुरक्षा और लोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है, लेकिन सवाल यह है कि हर साल गर्मी आते ही उपभोक्ताओं पर बोझ क्यों डाला जाता है। अधीक्षण अभियंता (देहात) गुलशन गोयल का कहना है कि तहसील मुख्यालयों पर यह कटौती ऊपर से निर्धारित होती है। इसके अलावा यदि कहीं फॉल्ट होता है तो टीम शटडाउन लेकर मरम्मत करती हैं। बाकी तय शेड्यूल के मुताबिक अतिरिक्त कटौती नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed