फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Triple talaq victim beaten up after coming to court

Moradabad News: कचहरी आई तीन तलाक पीड़िता को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq victim beaten up after coming to court
मुरादाबाद। कचहरी में तीन तलाक के मामले की पैरवी करने पहुंची पीड़िता को पति ने अपने भाई और भतीजे के साथ घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के भटावली निवासी मेहसर जहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कट्टई निवासी बाबू के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

25 जून 2024 को महिला ने केस दर्ज कराया था। मुकदमा परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को वह मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी आई थी। यहां पति बाबू, उसके भाई मेहंदी हसन और मेहंदी हसन के बेटे परवेज आलम ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed