फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   triple talaq in panchayat

दहेज मांग पूरी न होने पर भरी पंचायत में दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
triple talaq in panchayat
मुरादाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर भरी पंचायत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ हाईवे को सौंपी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला महिला मूढापांडे थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली है। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से पति और उसके परिजन दहेज की मांग कर रहे हैं। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने इसकी शिकायत अपने मायके वालों से की। सूचना मिलने पर मायके वाले आ गए। दोनों पक्षाें के बीच पंचायत चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। इसी बीच पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के पिता और भाइयों के साथ मारपीट भी की। एसएसपी ने सीओ हाईवे पर मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed