{"_id":"60ce45368ebc3e34227a7852","slug":"triple-talaq-given-to-wife-only-after-two-months-of-marriage-city-news-mbd392832026","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के दो माह बाद ही पत्नी को दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह के दो माह बाद ही पत्नी को दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपरा थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोपी पति ने दहेज में कार न मिलने से नाराज होकर निकाह के दो माह बाद ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसका निकाह 24 फरवरी 2021 को हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही पति और उसके परिजन कार के लिए चार लाख रुपये की मांग करने लगे। इससे परेशान होकर युवती अपने मायके में आ गई थी।
मायके से भाइयों ने पचास हजार रुपये देकर युवती को सात मार्च को ससुराल भेज दी थी, लेकिन ससुराल वाले फिर से कार की मांग की करने लगे। विरोध करने पर चार अप्रैल को विवाहिता की हत्या का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विवाहिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसी दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी कार्यालय में शिकायतें सुन रहे सीओ ने मुगलपरा थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो