{"_id":"61a2830d4e568467b674a6e0","slug":"triple-talaq-given-to-the-first-wife-for-opposing-the-second-marriage-city-news-mbd410846816","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायतीपत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले कटघर क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि पति दहेज के लिए उसे आए दिन ताने देता था, जिससे तंग आकर महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पहली पत्नी घर लौटी और उसने दूसरी शादी का विरोध किया।
आरोप है कि इस बात पर पति भड़क गया और उसने महिला को तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। एसएसपी बबलू कुमार ने कटघर थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।