{"_id":"68dedfbf524933f3d60f48b8","slug":"tribute-paid-to-mahatma-gandhi-and-performed-arms-worship-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-743662-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि व किया शस्त्र पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि व किया शस्त्र पूजन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विजयदशमी के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर सिंह पार्क में श्रद्धांजलि एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। विधान परिषद गोपाल अंजान व पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने सेनानी अमर सिंह एवं महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि के उपरांत शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों का शॉल व बैज पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह सिसोदिया, नरेश चौहान, देवेंद्र पाल सिंह, सतीश राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
00
गांधी जयंती पर किया सांस्कृतिक प्रस्तुति का कार्यक्रम
मुरादाबाद। स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन सुबोध कुमार ने किया। इस मौके पर प्रबंधक प्रेम वीर सिंह व प्रधानाचार्य उदयराज सिंह मौजूद रहे। संवाद
00
उत्साह के साथ मनाया दशहरा
मुरादाबाद । डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को गांधी जयंती एवं दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर हुई। विद्यालय के व्यवस्थापक देवेश सिंह ने सभी को दशहरे के पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य राजीव और अवनीश मौजूद रहे। संवाद