फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trial completed, Spandan Sarovar will open soon

Moradabad News: ट्रायल पूरा, जल्द खुलेगा स्पंदन सरोवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trial completed, Spandan Sarovar will open soon
मुरादाबाद। बुद्धि विहार फेज-2 में स्थित गोल चक्कर तालाब को नगर निगम स्पंदन सरोवर के रूप में विकसित कर रहा है। फाउंटेन आदि लगाने के बाद इस सरोवर में पैडल बोट का ट्रायल भी किया गया। नगर निगम सरोवर के चारों ओर सड़क को बेहतर बनाने का काम कर रहा है। जल्द ही शहर के लोग नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

करीब तीन एकड़ क्षेत्र में बनाए गए इस तालाब में देखरेख के अभाव में जलकुंभी उगी रहती थीं। इसका पानी भी काफी गंदा रहता था। आवास विकास द्वारा इसे नगर निगम को स्थानांतरित किए जाने के बाद नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने मंडलायुक्त के निर्देश पर इसे शहर के पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसमें फाउंटेन लगाए गए। गंदे पानी को साफ किया गया। गोल चक्कर तालाब के नाम से पहचाने वाले इस स्थल को स्पंदन सरोवर का नाम दिया गया। अब इसके सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। चारों ओर लोगों के बैठने के लिए बेंच बनाने का काम तेज कर दिया गया है। खस्ताहाल सड़क को भी दुरुस्त किया जा रहा है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता की टीम ने शुक्रवार को सरोवर में पैडल बोट का ट्रायल लिया। पर्यावरण अभियंता ने बताया कि मार्च के अंत तक यह सरोवर विकसित कर शहर के लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed