फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trenches were dug on both sides of the Malgadda bridge to block movement.

Moradabad News: आवागमन रोकने के लिए मलगद्दा पुल के दोनों तरफ खाई खोदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Trenches were dug on both sides of the Malgadda bridge to block movement.
मुरादाबाद। मंडलायुक्त के निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने मलगद्दा पुल के दोनों तरफ आवागमन रोकने के लिए खाई खोदवा दी है। इस वजह से ग्रामीणों का पुल के रास्ते से पैदल चलना भी बंद हो गया है।
विज्ञापन

राजस्व ग्राम चौधरपुर के मलगद्दा पुल को पार करते समय बाइक सवार के गिरने पर महिला और उसके बेटे की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया। उनकों ग्रामीणों की ओर से यह पुल बनाने की जानकारी मिली। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अभियंताओं को आपसी समन्वय बनाकर 15 दिन में अस्थायी पुल स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने आवागमन रोकने के लिए दुर्घटनाग्रस्त पुल के दोनों तरफ रास्ते को काटकर तीन खाइयां खोद दी हैं। इस कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को भी कई बाइक सवार चौधरपुर जाने के लिए आए लेकिन उनको लौटकर जाना पड़ा। अस्थायी पुल कैसा होगा। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आपस में पीपा पुल सहित अन्य प्रकार के पुल को स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। अभी फाइनल निर्णय नहीं हो सका है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed