फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trees fell, wires snapped... Smart City's posh neighborhoods remained in darkness for nine hours.

Moradabad News: पेड़ गिरे, तार टूटे... नौ घंटे अंधेरे में रहे स्मार्ट सिटी के पॉश इलाके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Trees fell, wires snapped... Smart City's posh neighborhoods remained in darkness for nine hours.
मुरादाबाद। शनिवार की देर शाम आई आंधी-बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। स्थिति ऐसी रही कि स्मार्ट सिटी की पॉश कॉलोनियों में लोग रविवार को दिनभर बिजली व पानी के लिए तरसते रहे। मानसरोवर, शास्त्री नगर, सरोवर नगर, रेल विहार, रेल कुंज, रॉयल एन्क्लेव समेत कई कॉलोनियों में नौ घंटे से ज्यादा बिजली कटौती रही। रेल विहार में तो लोगों ने 22 घंटे बिजली कटौती का सामना किया।
विज्ञापन


स्थानीय बिजलीघर के नंबर से लेकर पश्चिमांचल की हेल्पलाइन 1912 भी लोगों की कोई मदद नहीं कर सकी। समाधान कराने के मैसेज तो लगातार आए लेकिन बिजली नहीं आई। लोगों ने बिजलीघर जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि दिल्ली रोड पर आंधी में पेड गिरने के कारण कई कॉलोनियों की सप्लाई गुल है। पेड़ बिजली की लाइन पर गिरे। लाइन टूट गई। साथ ही दो पोल भी गिर गए। इसके कारण लोगों को शनिवार शाम 5:30 बजे से रविवार दोपहर 3:30 बजे तक बिजली-पानी के संकट का सामना करना पड़ा। वहीं मानसरोवर, शास्त्री नगर, सरोवर नगर, मझोला की सप्लाई दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर से होती है। इन कॉलोनियों में रविवार सुबह 5:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली कटौती हुई। सहायक अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि बिजलीघर में ट्रांसफार्मर का केबल बक्सा फट गया है। इसके कारण आपूर्ति ठप है। उन्होंने दोपहर एक बजे तक सप्लाई सुचारू होने का दावा किया लेकिन 3:30 बजे सप्लाई बहाल हुई। अधिशासी अभियंता यशराज ने बताया कि 33 केवी के इनकमिंग केबल में फाल्ट के कारण बड़े इलाके को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शहर के अलग-अलग इलाकों में 50 हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन


लोगों के कोट्स (फोटो)
शनिवार शाम से बिजली गायब रही। रात भर परिवार गर्मी में जागता रहा। इनवर्टर जवाब दे गया और पानी की टंकी भी खाली हो गई। कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सिर्फ मैसेज आते रहे। इतनी लंबी कटौती कभी नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कुलदीप सिंह, रेल विहार


सुबह उठे तो न बिजली थी, न पानी। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। हेल्पलाइन पर फोन मिलाना भी बेकार साबित हुआ। स्मार्ट सिटी में अगर यह हाल है तो आम इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

- एसएस यादव, मानसरोवर

20 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। मोबाइल चार्ज करने तक की समस्या खड़ी हो गई। विभाग की ओर से कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिली। लोगों को यह भी नहीं बताया गया कि आपूर्ति कब तक बहाल होगी।
- पीतांबर कुमार, रेल विहार


बिजली न होने से घर के सारे काम प्रभावित हुए। फ्रिज बंद होने से खाद्य सामग्री खराब होने की चिंता बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई। विभाग को ऐसे फाल्ट के लिए बेहतर बैकअप व्यवस्था रखनी चाहिए।

- मयंक वर्मा, सरोवर नगर


आंधी-बारिश प्राकृतिक आपदा हो सकती है, लेकिन इतने लंबे समय तक सप्लाई बहाल न होना लापरवाही दर्शाता है। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लोग घंटों बिजलीघर और हेल्पलाइन के चक्कर लगाते रहे।
- सोनू कुमार, रेल विहार

रात भर मच्छरों और उमस से परेशान रहे। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर काम कर रही थी, लेकिन लोगों को समय-समय पर सही जानकारी भी दी जानी चाहिए थी।

- आशीष गुप्ता, रेल कुंज


बिजली जाने के साथ ही पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। रविवार की छुट्टी पूरी तरह परेशानी में बीती। शहर में हर साल आंधी के बाद यही हाल होता है। विभाग को स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि लोग बार-बार न भुगतें।
- विनोद डे, सरोवर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed