{"_id":"6a0634c4e8bb2461360fc6e1","slug":"trees-fell-on-roads-due-to-storm-traffic-affected-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113653-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आंधी में सड़कों पर गिरे पेड़, यातायात हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आंधी में सड़कों पर गिरे पेड़, यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन
कांठ। तेज आंधी और बारिश में मुरादाबाद-हरिद्वार और कांठ-अमरोहा मार्ग पर पेड़ों के गिरने से आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस ने गिरे पेड़ों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
बुधवार की देर रात कांठ तहसील क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ही हुई बारिश के कारण मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग, कांठ-अमरोहा मार्ग, कांठ-करनपुर ठाकुरद्वारा मार्ग, कांवड़ पथ मार्ग, खलीलपुर कद्दीम, पेली विश्नोई मार्ग सहित गांवों के संपर्क मार्गों पर पेड़ गिर गए। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस ने गिरे पेड़ों को कटवाकर मार्गों को यातायात के लिए दुरूस्त कराया। इधर तेज आंधी के साथ ही हुई बारिश से आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। बागों में आम के तैयार फसल लगे कई पेड़ भी गिर गए। वहीं पेड़ों पर लगे छोटे-छोटे आम भी झड़कर गिर गए। वहीं सड़कों के किनारे लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग और यूनिपोल भी जमीन पर धराशाही हो गए।
जानकारी के अनुसार तेज आंधी और बारिश में कांठ उमरी कलां चौराहा निवासी गुफान अहमद के यहां बने मकान पर बराबर में खड़ा यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे तीसरी मंजिल पर लगा सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं मकान की रेलिंग आदि भी क्षतिग्रस्त हो गई। मकान स्वामी का कहना है कि यहां मकान से सटकर खड़े पेड़ से पहले भी हादसे हो चुके हैं। वहीं सलमा इरफान की उमरी कलां में अमन इंडियन एजेंसी हैं। आंधी के दौरान उनके गैस गोदाम के पास प्लाॅट में पड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ों में से एक पेड़ गोदाम पर गिर गया। जिससे गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी छत आदि टूट गई। एजेंसी स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कांठ नगर के वार्ड संख्या चार में दशहरा मेला स्थल के पास बने इमरत सिंह के घर का टिनशेड आंधी में उड़कर दूर खेत में जा गिरा। वहीं उनके बंधे पशु भी रस्सियों को तोड़कर जंगल में भाग गए। बमुश्किल पशुओं को ढूंढा जा सका। बृहस्पतिवार की सुबह घर का टिशेड दूर खेत में मिला। सूचना पर वार्ड सभासद भी मौके पर पहुंच गए थे। संवाद