{"_id":"611584128ebc3e7d2431349b","slug":"treason-case-against-those-who-tried-to-break-hindu-muslim-unity-city-news-mbd3990939174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने की कोशिश करने वालों पर लगे देशद्रोह का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने की कोशिश करने वालों पर लगे देशद्रोह का मुकदमा
विज्ञापन
मुरादाबाद। सांसद एसटी हसन ने कहा कि ये देश गंगा जमनी तहजीब का देश है। देश के 90 प्रतिशत हिंदू सेकुलर हैं। दस फीसदी लोग देश में सदियों से चली आ रही हिंदू-मुस्लिम एकता को जहर उगल कर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाली कुछ ताकतें फंडिंग करती हैं। उन लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा लगना चाहिए।
दिल्ली में संसद भवन के बाहर एक न्यूज चैनल द्वारा जंतर-मंतर पर कुछ लोगों द्वारा लगाए गए नारों पर प्रतिक्रिया के रूप में पूछे गए सवाल के जवाब में एसटी हसन ने यह बात कही। उनके इस इंटरव्यू का यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। सांसद ने कहा कि देश में रहने वाले हिंदू-मुस्लिम ठहरे हुए पानी की मानिंद हैं। लाठी मारने पर उसमें कुछ समय हलचल जरूर हो सकती है, लेकिन फिर वह मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपनी रोटी सेंकने के लिए देश की इस एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन वह अधिक समय तक कामयाब नहीं रह सकतीं।
---