{"_id":"613e5ab28ebc3e171647f178","slug":"transporters-will-not-take-the-goods-of-exporters-on-old-freight-city-news-mbd4024379147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने भाड़े पर निर्यातकों का माल नहीं ले जाएंगे ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने भाड़े पर निर्यातकों का माल नहीं ले जाएंगे ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन
मुरादाबाद। जुलाई माह में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा माल भाड़े में 30 फीसदी बढ़ोत्तरी की गई थी, लेकिन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि एक्सपोर्टर बढ़ा हुआ भाड़ा देने को तैयार नहीं है। वह पुराने भाड़ा लेने का दबाव बना रहे हैं। इस मसले पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशसन ने बैठक में निर्णय लिया है कि पुरानी दरों पर किसी का भी माल नहीं ले जाएंगे। यदि यूनियन से जुड़े किसी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी पुरानी दरों पर माल ले जाती पकड़ी गई तो उससे 50 हजार जुर्माना वसूला जाएगा।
मुरादाबाद गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को टीपी नगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय पर हुई। बैठक में एसोसिएशन से जुड़े ट्रांसपोर्टर शामिल हुए। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीश कुमार शर्मा के अनुसार बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि डीजल के बढ़ते रेट को देखते हुए जुलाई माह में एसोसिएशन ने माल भाड़े में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। लेकिन, एक्सपोर्टर बढ़ा हुआ भाड़ा देने को तैयार नहीं है।
ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि मुरादाबाद से मुंबई और गुजरात में जाने वाले कंटेनर का भाड़ा 45 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रुपये किया था, लेकिन ट्रंासपोर्टर 45 हजार ही लेने का दबाव बना रहे हैं। अन्य छोटी गाड़ियों का भाड़ा भी पहले की तरह ही देना चाहते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक्सपोर्टर हो या कोई दूसरी कंपनी, सबसे बढ़ी दर पर भाड़ा लिया जाएगा। जो नए रेट के अनुसार किराया नहीं देगा उसका माल नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई दूसरा ट्रांसपोर्टर चोरी छिपे पुराने भाड़े पर माल ले जाए। सबको एकजुट रहना होगा। यदि कोई पुराने भाड़े पर किसी का माल ले जाते हुए पकड़ा गया तो उस ट्रांसपोर्टर को 50 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। बैठक में बाबू भाई, विमल चौधरी, सलीम, शोभित सक्सेना, राहुल कालरा, दिलीप आनंद, संजय सिंह, विपिन, विशाल, शंकर, नासिर, जाकिर, इमरान, इरफान आदि थे।
खड़ी हुई गाड़ी के भी पूरे खर्चे हैं
शहर के अधिकांश ट्रांसपोर्टर का काम एक्सपोर्टरों से मिले काम पर भी निर्भर है, इस वजह से समस्या आ रही है। एक्सपोर्टर इसी वजह से दबाव बना रहे हैं। बैठक में ट्रांसपोर्ट्स ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। काम न होने पर गाड़ी र्कई दिन तक खड़ी भी रहती है। लेकिन ड्राइवर, क्लीनर का वेतन, बैंक लोन और गाड़ी की बीमा किश्त हर महीने देनी होती है।
सुधीश शर्मा चुने गए एसोसिएशन के अध्यक्ष
मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से शरद चतुर्वेदी कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। रविवार को एसोसिएशन की बैठक में सुधीश कुमार शर्मा को सहमति के साथ एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। ट्रांसपोटर्स ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने भरोसा दिया कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे और उनके हित के लिए संघंर्ष करते रहेंगे।
मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आंकड़े
कुल ट्रांसपोर्टर 32
कुल गाड़ियां कंटेनर 200
छोटी गाड़ियां 100