फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Transformers gasping in the intense heat... being cooled by coolers and fans

Moradabad News: भीषण गर्मी में हांफने लगे ट्रांसफार्मर...कूलर और पंखे लगाकर किया जा रहा ठंडा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Transformers gasping in the intense heat... being cooled by coolers and fans
मुरादाबाद। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर भी तपने लगे हैं। तापमान लगातार बढ़ने और बिजली खपत में इजाफे के कारण ट्रांसफार्मरों के ओवरहीट होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए पंखे और कूलर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शहर के कटघर बिजलीघर में लगे बड़े ट्रांसफार्मर पर विभाग की ओर से पंखा लगाया गया है, ताकि मशीन का तापमान नियंत्रित रखा जा सके और सप्लाई बाधित न हो।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मरों पर लगातार लोड बढ़ जाता है। घरों में कूलर, एसी और पंखों के अधिक उपयोग से बिजली की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। बिजली विभाग के अनुसार ओवरहीटिंग की स्थिति में ट्रांसफार्मर फुंकने का खतरा रहता है, जिससे बड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए संवेदनशील बिजलीघरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधीक्षण अभियंता (एसई) प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल कटघर बिजलीघर में ट्रांसफार्मर पर पंखा लगाया गया है। यदि तापमान और बढ़ता है तो जरूरत पड़ने पर कूलर भी लगाए जाएंगे, ताकि ट्रांसफार्मर सुरक्षित रह सकें और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed