फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Transfer Season Ends, Yet Officers and Employees Entrenched for Years Remain Untouched

Moradabad News: तबादला सीजन खत्म पर वर्षो से जमें अधिकारी-कर्मचारी ज्यों के त्यों

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Transfer Season Ends, Yet Officers and Employees Entrenched for Years Remain Untouched
मुरादाबाद। तबादला सीजन खत्म हो गया लेकिन विकास विभाग से लेकर समाज कल्याण विभाग तक कई महकमे ऐसे रह गए, जिनमें वर्षो से ही एक कार्य क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी एक बार फिर अपना ट्रांसफर रुकवाने में कामयाब रहे। जबकि शासन ने एक ही कार्यक्षेत्र में तीन साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों कर्मचारियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने समाज कल्याण निदेशक को पत्र भेजकर तबादला नीति का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी का तबादला तो हो गया है लेकिन जिला स्तर पर इस विभाग में कोई भी तबादला नहीं किया गया है, जबकि ग्राम पंचायतों में 30 से अधिक ऐसे ग्राम विकास अधिकारी हैं जो एक ही ब्लाक व तहसील में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। कुछ का कार्यकाल तो पांच साल से भी अधिक समय का हो गया है। क्षेत्र में इनकी पकड़ भी मजबूत हो गई है। स्थानीय राजनीतिज्ञों से भी अच्छी पहचान है, जिसके कारण उन पर तबादला नीति लागू नहीं हो पाती है। पंचायत विभाग का भी यही हाल है लेकिन यहां सिर्फ एक ग्राम पंचायत अधिकारी का स्थानांतरण जिले से बाहर किया गया है। समाज कल्याण विभाग की स्थिति यह है कि यहां तो एडीओ (समाज कल्याण) पर कई तरह के आरोप भी लग चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी एक ही क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं।
विज्ञापन

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश उपाध्यक्ष बचन सिंह चौहान ने समाज कल्याण निदेशालय के निदेशक को पत्र भेजकर शिकायत की है कि समाज कल्याण विभाग मुरादाबाद में स्थानांतरण नीति के विपरीत वर्ष 2009 व वर्ष 2016 से निरंतर कार्यरत एडीओ/वीडीओ के पद पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया गया है, जबकि उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके हैं। इनका स्थानांतरण जनहित में अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed