{"_id":"5d1d12688ebc3e3c7a55ef96","slug":"transfer-for-insepetor-moradabad-news-mbd3137482173","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर का तबादला, दो सीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर का तबादला, दो सीओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी की वारदात दबाने में छिनी थानेदारी
- इंस्पेक्टर बिलारी का तबादला, दो सीओ से स्पष्टीकरण तलब
- पीड़िता को बगैर कार्रवाई टरकाने पर भड़के कप्तान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट के मामले को दबाना बिलारी कोतवाली को महंगा पड़ गया। पीड़ित परिवार को बगैर कार्रवाई थाने से टरकाने की बात एसएसपी अमित पाठक तक पहुंची तो उन्होंने बिलारी के प्रभारी निरीक्षक कमरूल हसन से थाने का चार्ज छीन लिया। बिलारी सीओ महेंद्र कुमार शुक्ल से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। छजलैट क्षेत्र में हुई लूट की जानकारी न होने पर कांठ सर्किल के सीओ शिव कुमार थापा का भी जवाब तलब किया गया है।
बिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती के साथ दूसरे वर्ग के युवक ने छेड़खानी की थी। युवती के परिवार ने इस मामले की शिकायत बिलारी थाने में की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पाठक से की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने सीओ बिलारी महेश कुमार शुक्ल से पूरे मामले की जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी। बिलारी पुलिस को जब पता चला मामला कप्तान तक पहुंच गया है तो मंगलवार शाम आनन फानन में केस दर्ज कर लिया। एसएसपी ने इस मामले में बिलारी थाना प्रभारी कमरूल हसन का चार्ज छीनकर उन्हें शिकायत प्रकोष्ठ में भेजा है। इसके अलावा छजलैट क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। सीओ कांठ शिव कुमार थापा से जब कप्ता ने घटना के बारे में पूछा तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इस मामले में सीओ कांठ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।