फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trains will stop at Ganga Ghat stations during Kartik Mela.

Moradabad News: कार्तिक मेले के दौरान गंगा घाट वाले स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Trains will stop at Ganga Ghat stations during Kartik Mela.
मुरादाबाद। कार्तिक मेले के दौरान गंगा घाट वाले रेलवे स्टेशनों पर 12 ट्रेनों का ठहराव होगा। तीन से छह नवंबर तक यह ट्रेनें दो मिनट के लिए मंडल के छह स्टेशनों पर रुकेंगी। गढ़मुक्तेश्वर, कांकाठेर, बालावाली, राजघाट, हरिद्वार, ऋषिकेश स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। जीआरपी ने मेले के लिहाज से कांकाठेर स्टेशन पर अस्थायी चौकी बनाई है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल के तौर पर 40 जवानों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को सीओ जीआरपी अनिल वर्मा ने कांकाठेर व गढ़मुक्तेश्वर स्टेशनों का जायजा भी लिया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मेले के दौरान गढ़मुक्तेश्वर ब्रिज रेलवे स्टेशन पूरी तरह बंद रहेगा। यात्रियों का आवागमन गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन से होगा। गंगा घाट वाले स्टेशनों से गुजरने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों की गति धीमी रखी जाएगी। मुरादाबाद से गाजियाबाद, हरिद्वार से दिल्ली और हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन

00

गढ़मुक्तेश्वर व कांकाठेर स्टेशन पर रुकेंगी यह ट्रेनें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस
14207 पद्मावत एक्सप्रेस
13257 जनसाधारण एक्सप्रेस
15059 लालकुआं-आनंदविहार एक्सप्रेस
14311 आला हजरत एक्सप्रेस
14321 आला हजरत एक्सप्रेस
15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15909 अवध असम एक्सप्रेस
14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस
14011 राधिकापुर-आनंदविहार एक्सप्रेस
22453 राज्यरानी एक्सप्रेस
00

इस तरह चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच (04301-02) स्पेशल ट्रेन का संचालन चार व पांच नवंबर को होगा। यह ट्रेन अमरोहा, गजरौला, कांकाठेर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ व पिलखुआ स्टेशनों पर ठहरेगी। दूसरी ट्रेन (04303-04) हरिद्वार से दिल्ली के बीच चलेगी। यह गाजियाबाद, मेरठ, मुअज्जमपुर नारायन, टपरी, रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी। तीसरी ट्रेन (64567-68) गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ के बीच चलेगी। सिंभावली, कुचेसर रोड, बाबूगढ़ छावनी स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed