फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trains will run speed of 110 between Moradabad-Saharanpur, journey 196 km will take two and quarter hours

Railway News: मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच 110 की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें, 196 किमी के सफर में लगेंगे सवा दो घंटे

Sat, 30 Mar 2024 11:14 AM IST
विमल शर्मा शिवम वर्मा, मुरादाबाद
शिवम वर्मा, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 11:14 AM IST
सार

मुरादाबाद से सहारपुर के बीच ट्रेनों की गति अब 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। ट्रायल सफल रहने के बाद जीएम ने इसकी अनुमति दे दी है। इसके साथ ही 196 किमी का सफर सवा दो घंटे में पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Trains will run speed of 110 between Moradabad-Saharanpur, journey 196 km will take two and quarter hours
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंडल के मुरादाबाद जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन के बीच ट्रेनों की अधिकतम गति रविवार से 110 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। 120 किमी प्रति घंटा की गति से किया गया ट्रायल सफल रहने के बाद जीएम ने गति बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इससे मुरादाबाद से सहारनपुर तक 196 किमी का सफर सवा दो घंटे में पूरा हो जाएगा। अब तक इस रेल खंड पर ट्रेनें अधिकतम 100 की गति से दौड़ सकती थीं।

विज्ञापन

 

इसी तरह रोजा से लखनऊ के बीच 157 किमी की दूरी में भी ट्रेनें रविवार से 110 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी। यहां भी गति बढ़ाने के लिए मुरादाबाद मंडल ने ट्रायल किया था, जोकि सफल रहा। ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। रेलवे ट्रैक को बदला गया है। पहले पटरियों का वजन 52 किलोग्राम प्रति घन मीटर था। नई पटरियां 60 किलोग्राम प्रति घन मीटर की हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह स्लीपर भी बदले गए हैं। पुराने स्लीपर का वजन 60 किलो था, अब नया स्लीपर 80 किलो का है। इसके अलावा सिगनल व्यवस्था को भी आधुनिक बनाया गया है। ज्ञात हो कि अब तक मुरादाबाद से लखनऊ, मुरादाबाद से सहारनपुर, मुरादाबाद से चंदौसी व मुरादाबाद से दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। रेल मंडल में मुरादाबाद-सहारनपुर ऐसा पहला रेलखंड होगा जहां ट्रेनें 110 किमी प्रतिघंटा से दौड़ेंगी।

 

विज्ञापन

मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच चलती हैं 40 ट्रेनें 
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बीच 40 ट्रेनें चलती हैं। मुरादाबाद से पंजाब व जम्मू जाने के लिए यही प्रमुख रूट है। 40 में से 10 ट्रेनें रोजाना चलती हैं, जबकि अन्य सप्ताह में एक, दो या तीन दिन चलती हैं। रेलवे के अनुमानित आंकड़े के मुताबिक इस रूट पर हर दिन 20 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ऐसे में लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, पंजाब व जम्मू जाने वाले यात्रियों का सफर अब कम समय में पूरा हो जाएगा।

 

गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 120 होगी गति 
अगले साल तक रेलवे गाजियाबाद से सीतापुर के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। यह हिस्सा भी मुरादाबाद रेल मंडल का है। इसमें मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर, सीतापुर समेत सभी महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल होंगे। इसके लिए रेलवे ट्रक व सिगनल पर काम किया जाएगा। पिछले माह रेलवे ने मुरादाबाद से लखनऊ के बीच 125 किमी प्रति घंटा की गति से रेलवे ने ट्रेन का ट्रायल किया लेकिन यह सफल नहीं रहा।

 

मुरादाबाद-सहारनपुर व रोजा-लखनऊ के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाकर 110 किमी प्रतिघंटा करने की अनुमति मिल गई है। हम एक-दो दिन में ही इन रेलखंडों में 110 की गति से संचालन शुरू कर देंगे। हमारा परिचालन विभाग इसके लिए तैयार है।  - राजकुमार सिंह, डीआरएम मुरादाबाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed