{"_id":"681bc91a8119236b760e31a6","slug":"trains-will-run-at-a-speed-of-110-between-moradabad-bareilly-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-639129-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद-बरेली के बीच 110 की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद-बरेली के बीच 110 की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बरेली से मुरादाबाद के बीच रेलवे ट्रैक की गति सीमा बढ़ाने के लिए मुख्यालय की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस रेलवे लाइन पर ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी।
इसका व्यापक असर तब दिखाई देगा, जब रोजा तक रेलवे ट्रैक की गति सीमा 110 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। रेलवे इस परियोजना पर भी काम कर रहा है। इसी वर्ष गाजियाबाद से लखनऊ तक ट्रैक पर 110 की गति से ट्रेनें दौड़ेंगी। रेलवे ने गति की बाधा को दूर करने के लिए रामपुर, दलपतपुर समेत कई स्टेशनों के पास पुराने पुलों को बदल दिया है।
मुरादाबाद रेल मंडल में मुरादाबाद-सहारनपुर, मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलवे ट्रैक पहले ही 110 की गति वाला हो चुका है। मुरादाबाद-बरेली रेलखंड के बाद मुरादाबाद-चंदौसी को भी 110 किमी प्रतिघंटा की गति सीमा वाला बनाया जाएगा। इस रेलखंड में दूसरी रेलवे लाइन भी प्रस्तावित है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रायल के बाद मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर 110 की गति से ट्रेनें दौड़ाने की मंजूरी मिल गई है।