फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trains stop Garh and Rajghat stations on main bathing day of Kartik Purnima, halt from 13th to 16th

Railway News: कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर गढ़ व राजघाट स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें, 13 से 16 तक ठहराव

Sat, 09 Nov 2024 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 04:29 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख गंगा घाटों पर विशेष ट्रेन ठहराव की व्यवस्था की है। 13 से 16 नवंबर के बीच गढ़मुक्तेश्वर, कांकाठेर, रामगंगा, राजघाट, बालावाली और अन्य स्टेशनों पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को दो मिनट के लिए रोका जाएगा। कई पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
Trains stop Garh and Rajghat stations on main bathing day of Kartik Purnima, halt from 13th to 16th
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। इसे लेकर रेलवे ने मुख्य गंगा घाटों पर ट्रेनों के ठहराव की तैयारी कर ली है। वहीं 10 से ज्यादा मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को कांकाठेर, गढ़मुक्तेश्वर, राजघाट, रामगंगा, हरिद्वार, ऋषिकेश व बालावाली स्टेशनों पर रोका जाएगा। साथ ही पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 13 से 16 नवंबर तक गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर (22453-54) राज्यरानी एक्सप्रेस, (14321-11) आला हजरत, (15909-10) अवध असम, (14207-08) पद्मावत, (14205- 06) अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, (13257-58) जनसाधारण एक्सप्रेस को अप व डाउन दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन


कांकाठेर स्टेशन पर इन ट्रेनों के अलावा (14315-16) इंटरसिटी एक्सप्रेस, (15036-37) उत्तरांचल संपर्क क्रांति, (14241-42) नौचंदी एक्सप्रेस, (04303-04) दिल्ली बरेली पैसेंजर को दो मिनट के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंगा ब्रिज रेलवे स्टेशन पर 15 नवंबर को (14319) इंदौर-बरेली एक्सप्रेस दोपहर 2:30 बजे, 16 नवंबर को (14314) बरेली-मुबंई एक्सप्रेस सुबह 11:35 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी। राजघाट नरोरा रेलवे स्टेशन पर (14319) इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 15 नवंबर को सुबह 11:30 बजे, 16 नवंबर को (14314) बरेली-मुबंई एक्सप्रेस दोपहर 2:22 बजे रुकेगी। 

15 व 16 नवंबर को बालावाली रेलवे स्टेशन पर (13151-52) सियालदह एक्सप्रेस, (15011-12) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, (14113-14) लिंक एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रुकेगी।

Trending Videos

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

ट्रेन नंबर         ट्रेन का नाम                        कितने कोच 
04376           बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर              दो कोच
04375           अलीगढ़-बरेली पैसेंजर              दो कोच 
04378           बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर              दो कोच 
04377           अलीगढ़-बरेली पैसेंजर              दो कोच 
04334           नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर       एक कोच 
04333           गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर       एक कोच 
04394           गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर          एक कोच 
04393           अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर          एक कोच 
04358        नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर       एक कोच 
04357           मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर    एक कोच

कांकाठेर तक चलेगी अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर

(04393-94) अलीगढ़-गजरौला अलीगढ़ पैसेंजर 14 व 15 नवंबर को कांकाठेर तक चलेगी। गजरौला स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 11:30 बजे व कांकाठेर स्टेशन पर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में कांकाठेर से दोपहर 1:55 बजे चलेगी व गजरौला में दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह (04335-36) मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर 14 से 16 नवंबर तक दिल्ली तक चलेगी। (04339-40) बुलंदशहर-तिलकब्रिज-बुलंदशहर एक्सप्रेस 13 से 16 नवंबर तक गढ़मुक्तेशवर तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed